एमसीबी (खबरगली) एमसीबी जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। भारत सरकार एवं खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अब “अन्न-सहायता” व्हाट्सएप सुविधा प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से हितग्राही अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर आसानी से दर्ज एवं अपडेट कर सकेंगे। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी विष्णु नारायण शुक्ला द्वारा जिले के सभी खाद्य निरीक्षकों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
- Today is: