बारात जा रहे 3 लोग जिंदा जले

चूरू (खबरगली) पिलानी-सादुलपुर सड़क पर स्थित गांव थिरपाली छोटी और थिरपाली बड़ी के बीच गुरुवार देर रात करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो जीप और डंपर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।