रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है।