धार(खबरगली) मध्य प्रदेश के धार भोजशाला केस में हिंदू पक्ष को बड़ी कामयाबी मिली है। सालों से चल रहे इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने शुक्रवार (15 मई) को फैसला सुनाते हुए कहा कि धार भोजशाला मंदिर है और इसमें हिंदू समुदाय को पूजा-अर्चना की इजाजत भी दी है।