भ्रष्टाचार की 'पारदर्शी' साड़ियाँ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घटिया ड्रेस पहनने पर मजबूर करना महिला अस्मिता पर प्रहार उप-हेडलाइन: आरटीआई एक्टिविस्ट संजय सिंह ठाकुर ने सरकार को घेरा; कहा-

आरटीआई एक्टिविस्ट संजय सिंह ठाकुर ने सरकार को घेरा; कहा- "वर्दी के नाम पर मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं।"

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी जा रही साड़ियों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ड्रेस कोड के नाम पर निम्न स्तरीय और पारदर्शी साड़ियाँ जबरन थमाए जाने को न केवल प्रशासनिक तानाशाही, बल्कि प्रदेश की महिलाओं का खुला अपमान करार दिया है।