CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान खबरगली Paddy procurement to begin in Chhattisgarh from November 15 CM Vishnu Deo Sai makes the announcement latest News Hindi News khabargali

दुर्ग (खबरगली) छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख को लेकर जारी चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के अहिवारा में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। धान खरीदी की तारीख को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।