धान खरीदी की आधी अधूरी तैयारी

किसान पुत्र होने का ढोल पीटने वाले नेताओं किसानों की, उनके उपज की और धान खरीदी की रत्तीभर भी चिंता नहीं हैं-विष्णुदेव साय

रायपुर (khabargali)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की आधी अधूरी तैयारी प्रदेशभर में टोकन को लेकर अव्यवस्था पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के बीच एक महीने विलंब व अव्यवस्था के साथ धान खरीदी की तैयारी को लेकर रोष हैं। अपने आपको किसान हितैषी बता कर अपने मुह मिया मिट्ठू वाली प्रदेश सरकार द्वारा एक महीने विलंब से धान खरीदी करना प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा पहले ही उजागर कर