धार्मिक न्यास

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने उठाया मामला 

रायपुर (khabargali) जिले में 378 धार्मिक न्यास ट्रस्ट है, लेकिन करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद इन ट्रस्ट के द्वारा आय व्यय की जानकारी नहीं दी जा रही है। यह जानकारी तब आई जब रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने मानसून सत्र के दौरान यह सवाल उठाया विधानसभा सदन में उठाया। धर्मस्त विभाग से मिली लिखित जानकारी के अनुसार लोक न्यास अधिनियम 1951 के अंतर्गत जिले में 378 धार्मिक न्यास ट्रस्ट है, लेकिन इन ट्रस्टों के द्वारा आय-व्यय की जानकारी नहीं दी जा रही है। इन ट्रस्टों को कलेक्टर के द्वारा लगात