धार्मिक न्यास नहीं दे रहे आय की जानकारी : विकास उपाध्याय

Vikas upadhyai

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने उठाया मामला 

रायपुर (khabargali) जिले में 378 धार्मिक न्यास ट्रस्ट है, लेकिन करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद इन ट्रस्ट के द्वारा आय व्यय की जानकारी नहीं दी जा रही है। यह जानकारी तब आई जब रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने मानसून सत्र के दौरान यह सवाल उठाया विधानसभा सदन में उठाया। धर्मस्त विभाग से मिली लिखित जानकारी के अनुसार लोक न्यास अधिनियम 1951 के अंतर्गत जिले में 378 धार्मिक न्यास ट्रस्ट है, लेकिन इन ट्रस्टों के द्वारा आय-व्यय की जानकारी नहीं दी जा रही है। इन ट्रस्टों को कलेक्टर के द्वारा लगातार नोटिस दिया जा रहा है इसके बावजूद इन ट्रस्टों के द्वारा आय व्यय की जानकारी नहीं दी जा रही।

श्री उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तालाबों के सौंदर्यीकरण जीर्णोद्धार का भी सवाल उठाया, जिसके जवाब में नगरी प्रशासन विभाग ने जानकारी दी कि बीते 5 साल में 19 तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया। इसमें से 14 तालाबों का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 5 तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य अपूर्ण है। श्री उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग से अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पुल पुलिया के अधूरे कार्यों मांगी, जिसके जवाब में विभाग ने सभी निर्माणाधीन पुल पुलिया का विवरण दिया। उन्होंने राज्य सरकार से अधूरे कार्यो को शीघ्र पूरा कराने की भी मांग की।

Category