MP

भोपाल (khabargali) पिछले विधानसभा चुनाव में करारी पराजय से पस्त कांग्रेस पार्टी को भाजपा संभलने का कोई मौका न देते हुए लगातार झटके पर झटके दे रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से जहां कांग्रेस में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा बाहें पसारकर कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं का स्वागत कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, भोप