IMD ने 11 राज्यों में बारिश की जताई संभावना खबरगली Weather suddenly changed across the country

नई दिल्ली (खबरगली)  मौसम विभाग  ने 1 मई और अगले 48 घंटों के लिए धूलभरी आंधी, तेज हवाएं, बिजली चमकने और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।