मचा हड़कंप खबरगली A moving car caught fire on an overbridge in Raipur

रायपुर (खबरगली)  रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमानाका ओवरब्रिज पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कार आमानाका ओवरब्रिज से गुजर रही थी, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को किनारे रोका। जैसे ही चालक और उसमें सवार व्यक्ति नीचे उतरे, पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दे दी गई है।