रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रहेंगे और लगातार निरीक्षण करेंगे।
- Today is: