parade ground ground at Lal Bagh

कहा- सनातन धर्म ही सर्वेश्रेष्ठ है, बाकी पंथ हैं न कि धर्म

जगदलपुर (khabargali) गोवर्धन पीठ पुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती बस्तर के दौरे में पहुंचे हुए हैं। मंगलवार को जगदलपुर शहर के लाल बाग स्थित परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित धर्म सभा में शंकराचार्य ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकारों द्वारा मंदिरों पर नियंत्रण करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा मठ मंदिरों की आमदनी का शासन द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही शंकराचार्य ने बिना नाम लिए प्रदेश सरकार पर हिंदुओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।