रायपुर (खबरगली) दिपावली का पर्व भले ही खत्म हो गया, लेकिन नकली खाद्य पदार्थों की आवक नहीं रुकी है। और इसी कड़ी में नकली पनीर का फिर एक बार बड़ा खेल रायपुर रेलवे स्टेशन में जब्त किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई में तकरीबन 300 किलो नकली पनीर पकड़ा गया है। यह खेप मध्यप्रदेश के भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंचा था। वहीं विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही इसके मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मिला पनीर संदिग्ध है। जब्त किया गया माल में 150 किलो पनीर बालाजी एंटरप्राइजेज कंपनी का है। वहीं बाकी 150 किलो पनीर बिना किसी ब्रांड और लोगो के मिला है।
- Log in to post comments
