पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगाँव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की राजनीतिक दशा पर कटाक्ष

भूपेश क़ो पहले जनता, फिर कार्यकर्ताओं और अब परिवार ने भी नकारा : भाजपा

रायपुर (khabargali) प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगाँव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की राजनीतिक दशा पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि न केवल कांग्रेस जनता के मन से उतरी है, बल्कि भूपेश बघेल भी जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और अब परिवार के लोगों को मन से भी उतर गए हैं, जिनकी भाभी सीमा बघेल ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश कर लिया है।