सनफ्लावर ऑयल का सैंपल लैब टेस्ट में फेल खबरगली Fine imposed on Fortune brand; sunflower oil sample fails lab test. new delhi hindi news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) मशहूर फॉर्च्यून ब्रांड नाम से खाने का तेल बनाने वाली कंपनी AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड पर खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने जुर्माना लगाया है। कंपनी के फॉर्च्यून फ्रायोला (Fryola) रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल यानी सूरजमुखी तेल का सैंपल लैब टेस्ट में फेल हो गया। टेस्ट में पाया गया कि तेल में विटामिन D की मात्रा तय मानकों से काफी कम थी।