सरकार ने दी मंजूरी खबरगली The first National Skill Training Institute will soon open in Chhattisgarh

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जल्द ही पहला राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) स्थापित किया जाएगा। यह संस्थान राजधानी रायपुर में 10 एकड़ भूमि पर खुलेगा और इसके लिए केंद्र सरकार ने स्थापना प्रक्रिया की औपचारिक पुष्टि कर दी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में इस विषय को लेकर प्रश्न उठाया था, जिसके जवाब में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि रायपुर में एनएसटीआई की स्थापना को मंजूरी दी जा चुकी है। यह कदम राज्य में कौश