Shweta Avinash Bawankar from Chhattisgarh won the title of 'Mrs. India Universal India'

रायपुर/इंदौर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली महिला श्वेता अविनाश बावनकर ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और शानदार प्रतिभा के दम पर मिसेस इंडिया यूनिवर्सल इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंदौर के जार्डिन होटल में आयोजित भव्य मिसेस इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में श्वेता ने देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचीं प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज हासिल किया। श्वेता की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। प्रतियोगिता में उनकी प्रोफेशनल रैंप वॉक और शानदार डांस परफॉर्मेंस ने निर्णायकों