submitted suggestions for improving the UG medical admission process and bond policy

रायपुर (खबरगली ) आज IMA-MSN छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ की UG मेडिकल प्रवेश (Counselling) प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं छात्र-हितैषी बनाने हेतु विस्तृत सुझाव-पत्र प्रस्तुत किया। मंत्री जी ने पूर्व में IMA-MSN छत्तीसगढ़ से प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सुधारों के संबंध में सुझाव मांगे थे। उसी क्रम में आज संशोधनों का विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। मंत्री जी ने बताया कि इन सभी सुझावों की समीक्षा कल स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में की