तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर 20 मीटर तक घसीटा खबरगली BJP leader killed in road accident

सरगुजा (खबरगली) अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर शांतिपारा के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाजपा नेता को टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे फंसने पर करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए। गंभीर अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।