टोक्यो

नई-दिल्ली (खबरगली)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सोमवार को टोक्यो में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “आज, भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा है। जैसे-जैसे भारत आजादी के 100 साल की ओर बढ़ रहा है, देश अगले 25 वर्षों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की दिशा में काम कर रहा है।" पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह आजादी का अमृत भारत की समृद्धि और उपलब्धियों का इतिहास लिखने वाला है।