विष्णु देव साय

चौहान, पवार समेत 200 से ज्यादा ने ली भाजपा की सदस्यता

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक में सोमवार को 200 से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रवेश के इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरत वर्मा सहित वरिष्ठ पद