Chhattisgarh Civil Society

रायपुर (खबरगली ) चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और अभूतपूर्व सेवाओं के लिए रायपुर के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और IMA रायपुर के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी को 'सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट' (Best Local Branch President) के गौरवशाली सम्मान से नवाजा जाएगा। आगामी 7 मार्च को आयोजित होने वाली IMA कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।