13 जून को बस्तर में दस्तक देगा मानसून, 16 जून तक रायपुर और 21 जून तक अंबिकापुर में बारिश के आसार

Monsoon will arrive in Bastar on June 13, with rain expected in Raipur by June 16 and in Ambikapur by June 21.hindi news jagdalpur khabargali

जगदलपुर (खबरगली) जगदलपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 जून के आसपास बस्तर संभाग में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हमेशा बस्तर के रास्ते होती है। यदि मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 16 जून तक रायपुर और 21 जून तक अंबिकापुर क्षेत्र में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून की आमद लगभग इन्हीं तारीखों के आसपास होती रही है।

केरल में देरी से पहुंचेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देश में मानसून सबसे पहले केरल तट पर पहुंचता है। इस बार केरल में मानसून की एंट्री सामान्य से करीब तीन दिन देरी से होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 4 जून के आसपास केरल में मानसून पहुंचने के संकेत दिए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर केरल पहुंचने के करीब 10 दिन बाद मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचता है। इसी आधार पर 13 से 14 जून के बीच बस्तर क्षेत्र में मानसून की दस्तक की संभावना जताई जा रही है।

आज भी आंधी और बारिश के आसार

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार शाम भी तेज अंधड़, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहने से उमस बढ़ गई थी, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

Category