आज एक मई को "बोरे-बासी दिवस" मनाएगी कांग्रेस

Congress will celebrate Bore-Basi Day on May 1, Deepak Baij, Bore-Basi Day celebrated by former Chief Minister Bhupesh Baghel, Deputy Chief Minister Arun Saw said- Bore-Basi has not been eating the rights of workers, Chhattisgarh, Khabargali

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- बोरे बासी नहीं श्रमिकों का हक खाती रही कांग्रेस

रायपुर (khabargali) प्रदेशवासियों से 1 मई को पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने बोरे बासी खाने का आह्वान किया था जिसे अद्भुत रूप से लोगों ने अनुसरण किया और घर-घर मे परम्परागत रूप से पौष्टिक बोरे बासी खा कर उसकी तश्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इस बार भी आज मजदूर दिवस पर पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ के बोरे बासी खाने की परंपरा को अब कांग्रेस आगे बढ़ाएगी।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस संबंध में सभी जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटियों समेत मोर्चा संगठनों और जनप्रतिनिधियों को अपील जारी की है। उन्होंने आरोप लगाए कि किसान और छत्तीसगढ़ी संस्कृति विरोधी भाजपा बोरे बासी का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता 1 मई को श्रम का सम्मान करते हुए पारंपरिक भोजन बोरे बासी खाएं और अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में अवश्य पोस्ट करें। बोरे बासी छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे किसानों, मजदूरों के सम्मान के साथ अपनी परंपरा पर अभिमान होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के मुनाफे के लिए मजदूरों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है। संसद में विपक्षी सांसदों को बाहर कर एक ही दिन में बिना चर्चा के दर्जनों श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन किए गए। शोषण के खिलाफ हड़ताल और प्रदर्शन तक के अधिकार एक झटके में समाप्त कर दिए गए। मजदूरों का हक छीन लिया। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने किसानों और मजदूरों की समृद्धि के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। साय सरकार ने दुर्भावनापूर्वक भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अघोषित तौर पर बंद कर दिया। गोठानों से 27 लाख महिलाओं से रोजगार छीना। वनोपज प्रोसेसिंग का कार्य भी महिला समूह से छीन लिया। भाजपा का असल चरित्र श्रमिक, किसान, महिला विरोधी है।

बोरे बासी नहीं श्रमिकों का हक खाती रही कांग्रेस : साव

इधर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को एक बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मनाए जाने वाले बोरे बासी दिवस को सिर्फ दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे पांच साल बोरे बासी दिवस मनाकर छत्तीसढ़िया श्रम का अपमान किया है, उनके शासनकाल में श्रमिकों को मान सम्मान नहीं मिला, मजदूर न्याय का पैसा किसे मिले, ये सबको मालूम है? श्रमिकों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार ही किया गया। श्री साव ने कहा कि भाजपा काम करने पर भरोसा करती है। छत्तीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

Category