आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आकर 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे

Lightning strikes: 3 dead, 5 injured. Latest news hindi news big news khabargali

मनेन्द्रगढ़(खबरगली)मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का उपचार खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना ग्राम शिवपुर में हुई, जहां खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूर अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

वहीं दूसरी घटना ग्राम पंचायत मंगोरा में सामने आई, जहां एक व्यक्ति मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Category