अमिताभ के सामने भिलाई का 8 साल का विराट करोड़पति बनने से चूका

Virat Iyer, Bhilai, Amitabh Bachchan's game show, Kaun Banega Crorepati, Periodic Table of Chemicals, Chhattisgarh, Khabargali

एक करोड़ के सवाल के जवाब के बेहद करीब था उत्तर

50 लाख रुपए मिलते अगर सवाल छोड़ने का फैसला करते

मुंबई/ भिलाईनगर (khabargali) अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कई लोग टैलेंट का पिटारा लेकर आते हैं। इस बार जूनियर्स भी इस गेम शो का हिस्सा बने हैं। इंडिया के शार्पेस्ट माइंड्स इसमें आए हैं। नॉलेज के दम पर जूनियर्स हर किसी को इंप्रेस कर रहे हैं। शो में 22 नवंबर 2023 के एपिसोड में छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में रहने वाले गूगल बाय के नाम से मशहूर तीसरी कक्षा के छात्र 8 साल के विराट अय्यर हॉट सीट पर पहुंचे थे। 

अमिताभ हुए विराट के फैन

एक के बाद एक प्रश्नों का सही जवाब देकर विराट एक करोड़ के सवाल तक भी पहुंच गए। विराट ने अब तक सारे सवालों का जवाब देकर सबको हैरान किया था। 8 साल के विराट के सामान्य ज्ञान को देखकर महानायक अमिताभ बच्चन भी विराट के फैन हो गए। गलत जवाब की वजह से विराट केवल 3.20 लाख रुपए ही घर लेकर जा पाए।

8 साल के विराट ने बड़ा जोखिम लिया

 विराट ने अपने घर में बैठक 24 सितंबर को ऑनलाइन ऑडिशन दिया था। इसमें 20 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें से 18 प्रश्नों का सही उत्तर विराट ने दिया था। भिलाई के श्री शंकराचार्य विद्यालय सेक्टर-10 में कक्षा तीसरी के छात्र से आज प्रसारित एपीसोड में एक करोड़ रुपए के लिए जब सवाल पूछा गया, तो विराट का कहना था कि यह बहुत हार्ड क्वेश्चन है। इस पर अमिताभ ने भी माना कि हां कठिन प्रश्न है, और पूछा कि क्या आप क्विट करना चाहेंगे। उस वक्त तक विराट के पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची थी। ऐसा लगा कि विराट इस स्टेज पर क्विट करके 50 लाख रुपए का इनाम हासिल करना चाहेंगे। पर आठ साल के इस बच्चे ने जोखिम लिया। अमिताभ के सवाल पर विराट ने कहा- नहीं सर, थोड़ा सोचूंगा। मुझे लग रहा है कि इस सवाल का जवाब ए या फिर बी होगा। काफी सोच-विचार के बाद विराट ने ए पर लॉक कराया, जो कि सही जवाब नहीं था।

एक करोड़ का ये था सवाल

 रसायन के पीरियॉडिक टेबल में 96 और 109 परमाणु संख्या वाले दो तत्वों के नाम के बारे में क्या बात विशेष है?

ए. नोबेल विजेताओं के नाम पर हैं

बी. महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

सी. भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर हैं

डी. उनके कोई नाम नहीं हैं

सही जवाब बी था: अमिताभ

 अमिताभ ने बताया कि इसका सही जवाब बी था। आप कह भी रहे थे कि ए या बी में से कोई है, तो वो बी सही जवाब था। विराट के पेरेंट्स थोड़े निराश नजर आए। विराट की मां नीलिमा और पिता का कल्याण विजय हैं।

चेस में ग्रैंड मास्टर बनना चाहते हैं विराट

Virat Iyer, Bhilai, Amitabh Bachchan's game show, Kaun Banega Crorepati, Periodic Table of Chemicals, Chhattisgarh, Khabargali

 बता दें कि विराट म्यूजिक और चेस में बेहतरीन हैं। अबतक ये 30 अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। जब विराट 7-8 महीने के थे तो वो स्टेट लेवल पर चेल खेल चुके हैं। विराट ने हॉट सीट पर बैठकर कहा कि वो बड़े होकर चेस में ग्रैंड मास्टर बनना चाहते हैं।साथ ही उसे म्यूजिक का शौक भी है।

Category