अर्णब तूफान का असर लगातार बारिश 25 से ज्यादा फीडर मेें आया फॉल्ट, कई इलाकों में बाधित रही बिजली सप्लाई

 Impact of the storm: Continuous rain leads to faults in over 25 feeders; power supply disrupted in several area raipur khabargali  रायपुर परिक्षेत्र में 11 केवी और 33 केवी दोनों फील्ड में आया फॉल्ट

रायपुर (खबरगली) अर्णब तूफान का असर राजधानी में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है, जिससे बिजली सप्लाई में भी काफी असर पड़ा है। लगातार बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त होने के साथ बिजली सप्लाई भी काफी प्रभावित रही। राजधानी जैसे शहर में दो दिन तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। रायपुर परिक्षेत्र में करीब 25 से ज्यादा फीडर में फॉल्ट आने से कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित रही। 4-5 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कंपनी के कर्मचारी देर रात तक शहर में बिजली सप्लाई सामान्य कर सके। सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि दिन-रात कर्मचारियों ने मेहनत कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी है। लगातार बारिश के कारण बिजली सप्लाई सबसे ज्यादा रायपुर के गुढिय़ारी, कोटा, कचना, डीडी नगर, खम्तराई, पंडऱी, शैलेंद्र नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, टिकरापारा, चौबे कॉलोनी क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रही।

कचना और देवेंद्र नगर में 11केवी लाइन प्रभावित

रायपुर के कचना और देवेंद्र नगर स्थित ऑफिसर कॉलोनी के पास 11केवी लाइन टूटने कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इन जगहों पर लाइन ठीक करने के लिए बिजली कर्मचारी कई घंटे लगे रहे। साथ कई जगह पर पेड़ गिरने के कारण भी बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

इंडस्ट्रीयल एरिया भी हुए प्रभावित

लगातार बारिश होने कारण रायपुर के इंडस्ट्रीयल एरिया उरला और सिलतरा में भी कई घंटे बिजली बाधित रही। यहां पर 11केवी और 33 केवी लाइन में 3-3 जगहों पर फॉल्ट मिलने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके अलावा रायपुर लोकल एरिया में भी कई जगह पर छोटे-छोटे फॉल्ट मिले, जिसे ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को घंटों लगे।

अलर्ट मोड़ पर रहे बिजली कर्मचारी, छुट्टी रद्द

अर्णब तूफान की अग्रिम सूचना देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूरे मैदानी अमले को अलर्ट पर रखा था। सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए थे। इसी कारण मंगलवार और बुधवार को बिजली व्यवस्था दुरस्त में आसानी हुई। अधिकारी भी देर रात तक कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों से निगरानी में लगे रहे। शिकायतों का तत्काल निराकरण के लिए मैदानी अमला को लगातार निर्देश देते रहे। अब पूरे शहर में देर रात तक बिजली सप्लाई सामान्य हो सकी। अब केवल व्यक्तिगत शिकायतों के निराकरण पर बिजली अमला लगा हुआ है।

2500 से ज्यादा शिकायतें

कई इलाकों में एलटी लाइन में सप्लाई बाधित रही। ट्रोल फ्री शिकायती नंबर 1912 में दो दिनों के अंदर शिकायतों की भरमार हो गई। रायपुर परिक्षेत्र-1 और 2 में करीब 2500 शिकायतें बिजली सप्लाई बाधित होने की टोल फ्री नंबर पर दर्ज की गईं। इसमें करीब 1300 से ज्यादा शिकायतें केवल रायपुर परिक्षेत्र 1 (शहर) की रहीं। वहीं, 1000 से ज्यादा शिकायतें रायपुर परिक्षेत्र-2 की रही। कई उपभोक्ताओं ने पत्रिका से टोल फ्री नंबर कई बार बिजी होने की शिकायतें भी की हैं।

Category