नई दिल्ली (खबरगली) त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले घर के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। एयर कंडीशनर, LED TV, वॉशिंग मशीन और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। प्रमुख अप्लायंस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां 1 अक्टूबर 2026 से कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत तक इजाफा करने की तैयारी में हैं।
नवरात्रि दशहरा में बढ़ जाती खरीदारी
ऐसे समय में यह बदलाव हो रहा है, जब नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और दूसरे त्योहारों के कारण इन प्रोडक्ट्स की खरीदारी बढ़ जाती है। कंपनियों के मुताबिक, कीमत बढ़ने के पीछे कॉपर, स्टील और कच्चे तेल से जुड़े सामान जैसे इनपुट की लागत बढ़ना प्रमुख कारणों में शामिल है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच करेंसी एक्सचेंज में उतार-चढ़ाव का असर भी कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है।
1 अक्टूबर से बढ़ सकते हैं दाम
त्योहारी सीजन के दौरान AC, टीवी, वॉशिंग मशीन और दूसरे घरेलू उपकरणों की मांग बढ़ती है। इसी बीच कंपनियों की ओर से इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर से कीमतों में करीब 5 से 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों और प्रोडक्ट्स में बढ़ोतरी की मात्रा अलग हो स
कती है।
- Log in to post comments
