बड़ी खबर: अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल का एलान

Strike-khabargali

रायपुर(khabargali)। कोरोना काल के बीच डॉ अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जानें का ऐलान कर दिया है। अस्पताल के CMO को पत्र लिखकर सूचना दी है। बता दे कि जूनियर डॉक्टर्स अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर जाने की बात की है। इस घोषणा के बाद हड़कंप मच गया है।

पहले भी बता चुके है समस्या 

पीपीई किट, ग्लब्स, फेस मास्क उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही जूडा कोविड ड्यूटी में इंसेटिव की मांग भी कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर्स इससे पहले भी अस्पताल अधीक्षक और डीन को अपनी इस समस्या के बारे में बता चुके हैं। उनकी माने तो प्रशासन की इस लापरवाही की वजह से उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

Related Articles