बड़ी खबर: फटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट ..11 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

There has been a blast in an illegal firecracker factory in Harda, Madhya Pradesh.  More than 11 people died in the blast, news, khabargali

सेना से मांगी गई मदद

हरदा (khabargali) मध्य्प्रदेश के हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में 11 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मृतकों के आंकड़े बढ़ते जा रहे है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 250 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। फैक्ट्री से लगे घरों में भी आग लग गई है। उस गांव में 100 से अधिक घरें हैं। इनके दीवारों में दरार आ गई है। इसके साथ ही इंदौर और भोपाल से फायर ब्रिगेड और डॉक्टरों की टीम पहुंच रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दर्जनों लोगों की मौत हुई है।

सीएम यादव ने आपात बैठक बुलाई है। घटनास्थल में सौ से ज्यादा एम्बुलेंस वहाँ मौजूद हैं। घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायल लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। साथ ही घटना के बारे में भारत सरकार को जानकारी दी है। सबसे पहली प्राथमिकता है कि घायलों को समुचित इलाज मिले।