ब्राह्मण समाज ने मनाया हिन्दू नव वर्ष

Chhattisgarh Progressive Brahmin Society, Hindu New Year, Lord Parshuram Temple, Dunganiya, Raipur Khabargali

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के तत्वाधान मे हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् २०७९ के अवसर पर भगवान परशुराम मंदिर डंगनिया रायपुर में महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर परिसर को दीप से प्रजवलित किया गया और महाआरती के बाद प्रसाद एवं शर्बत वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष शिवांजल शर्मा, संगठन सचिव आशीष शुक्ला, संरक्षिका वसुधा पाण्डेय, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्वेता पाण्डेय, कोषाध्यक्ष ममता बड़गैया, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष भारती शर्मा, समाज सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीषा तिवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रक्षा बड़गैया, शिक्षा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रागिनी अवस्थी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वैभव तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि चौबे, प्रदेश सचिव अनुराग शुक्ला, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, गौ सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित पाण्डेय, जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनुराग धर दीवान, आरती उपाध्याय, अंकिता तिवारी, अखिलेश तिवारी, परितोष शर्मा, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस वज्ञापति के माध्यम से मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सन्नी तिवारी ने दिया।

Category