भारत के मेडल की संख्‍या 11 पहुंची, महिला क्रिकेट और शूटिंग में मिले गोल्‍ड मेडल

Hangzhou Asian Games, gold medals in women's cricket and shooting, world champion Rudranksh Patil, Aishwarya Pratap Singh Tomar, Khabargali

हांगझोउ एशियाई खेल : ऐश्वर्य को व्यक्तिगत कांस्य

भारत की 10 मीटर एयर राइफल टीम को विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण

महिला क्रिकेट में भी भारत ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को हराया

एशियन गेम्स में दूसरे दिन के बाद पदक तालिका का जानें अपडेट

Hangzhou Asian Games, gold medals in women's cricket and shooting, world champion Rudranksh Patil, Aishwarya Pratap Singh Tomar, Khabargali

हांगझोउ (khabargali) एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोऊ में हो रहा है। आज दूसरे दिन भारतीय निशानेबाजों ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम स्वर्ण पदक सहित तीन पदक जीते। निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत दो दिन में पांच पदक जीत चुका है। विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल की अगुआई में भारत की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ मौजूदा एशियाई खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में रुद्रांक्ष को पछाड़ा जो चौथे स्थान पर रहे।

दूसरी तरफ महिला क्रिकेट में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों में देश के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने खुशी जाहिर की है। महिला टीम ने सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रन से हराया। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन की पारी खेली।

पदक शीर्ष 10 देशों की तालिका की स्थिति इस प्रकार रही-

(देश, स्वर्ण, रजत, कांस्य, कुल के क्रम में)

चीन -39 21 9 69

दक्षिण कोरिया- 10 10 13 33

जापान -5 14 12 31

उज्बेकिस्तान- 4 4 6 14

हांगकांग- 3 4 7 14

भारत- 2 3 6 11

चीनी ताइवे- 2 1 3 6

इंडोनेशिया- 1 1 4 6

थाईलैंड - 1 0 2 3

मकाऊ- 1 0 1 2

ताजिकिस्तान- 1 0 1 2

Category