छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, बलौदाबाजार में छात्र समेत 4 लोगों की मौत

Lightning strikes in Chhattisgarh; 4 people, including a student, killed in Baloda Bazar. Hindi news latest news khabargali

बलौदाबाजार(खबरगली) छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम सेमरिया में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वहीं इससे एक दिन पहले जांजगीर-चांपा जिले में भी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। लगातार हो रही इन घटनाओं से प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

खेत में पूजा करने गया था छात्र जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के ग्राम सेमरिया निवासी छात्र योनेश कन्नौजे, पिता राजूराम कन्नौजे रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे खेत में पूजा करने गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। 

दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में छात्र आ गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत छात्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Category