छत्तीसगढ़ में खाद-बीज संकट, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैलगाड़ी के साथ पहुंचे कांग्रेसी-किसान

Chhattisgarh faces a fertilizer and seed crisis; Congress leaders surround the Collectorate; Congress workers and farmers arrive with bullock carts. bilaspur hindi news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) खरीफ सीजन में खाद-बीज की कमी, डीजल आपूर्ति में दिक्कत और बिजली कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) एवं किसान कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेता और किसान बैलगाड़ियों पर सवार होकर तथा पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रति एकड़ एक बोरी खाद की पात्रता और टोकन व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जबकि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

जरकिन में डीजल नहीं, बिजली कटौती से भी परेशान

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में जरकिन में डीजल देने पर लगी रोक और अघोषित बिजली कटौती को किसानों के लिए बड़ी परेशानी बताया। कांग्रेस ने खाद की कालाबाजारी रोकने, कृषि ऋण सीमा बढ़ाने, लंबित अनुदान राशि जारी करने और किसानों को कृषि उपज का भुगतान एकमुश्त करने की भी मांग की। कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

Category