छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश की वापसी, 18 जिलों में ऑरेंज और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Heavy rainfall returns to Chhattisgarh  Orange alert issued for 18 districts and Yellow alert for 24 districts Chhattisgarh News hindi News khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके असर से अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और तेज गरज-चमक की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Category