रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन ने 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, तीन नेताओं को उनके संबंधित पदों के आधार पर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
संजय अग्रवाल को योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में दर्जा
शासन के जारी आदेश के अनुसार, संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
अजय शुक्ला को बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर दर्जा
वहीं अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण में दर्जा
इसी क्रम में शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

- Log in to post comments
