दुल्हन आईएएस, दूल्हा आईपीएस… कलेक्टोरेट में हुआ अनोखा विवाह

Bride IAS, Groom IPS, Namrata Jain, Nikhil, Collector Doman Singh, SP Divyang Patel, Geedam, Khabargali

महासमुंद (khabargali) छत्तीसगढ़ में आज एक ऐसा विवाह हुआ, जिसने नया इतिहास रच दिया। दुल्हन आईएएस, दूल्हा आईपीएस और साक्षी जिला कलेक्टर, एसपी सहित तमाम अफसर। यहां कलेक्ट्रेट कक्ष में कोर्ट मैरिज करके आईएएस नम्रता जैन और आईपीएस निखिल जीवन साथी बन गए। दुल्हन और दूल्हा दोनों ही अपने अपने संवर्ग में 2019 बैच के अफसर हैं। निखिल और नम्रता के विवाह में जिला कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित तमाम अधिकारी सम्मिलित हुए। नम्रता जैन छत्तीसगढ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम की हैं। छत्तीसगढ़ की इस बेटी की सफलता ने बस्तर सहित पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

Category