एक से ज्यादा नाम वाले 25 सीटों पर मंथन के लिए आज बैठक

Meeting today to brainstorm on 25 seats with more than one name, Chhattisgarh, Congress, Khabargali

रायपुर (khabargali) एक से ज्यादा नाम वाले 25 सीटों पर मंथन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव समिति की बैठक गुरूवार को होगी। बैठक में चुनाव समिति के पदाधिकारी एक बार फिर नामों पर चर्चा करेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी ने बाकी दावेदारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को प्रेषित कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 25 सीटों पर भी नाम शीघ्र तय होने की उम्मीद है। 90 विधानभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 65 सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिया है, लेकिन 25 सीट जहां पर नाम तय नहीं हो सका है, वहां पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

Category

Related Articles