एनआईटी में भी मनाया गया 'कोंस्टीटूशन डे'

nit
Image removed.

रायपुर (khabargali) संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था।  संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। संविधान दिवस 2015 में पहली बार डॉ.  बी.आर. अम्बेडकर की 125 वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया था । भारत सरकार ने 26  नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में अधिसूचित किया है| इसी  कड़ी में मानव संसाधन विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में  26  नवंबर को कोंस्टीटूशन डे  सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया | इस दौरान डॉ. प्रभात दीवान ( डीन,स्टूडेंट वेलफेयर ) ने संविधान की प्रस्तावना को सभी के समक्ष पढ़ा,जिसे सभी प्रोफेसर्स और स्टाफ ने दोहराया| इस मौके पर डॉ. ए. ऍम. रावाणी  ( डायरेक्टर,एनआईटी ),डॉ. शिरीष वर्मा (डीन एकेडेमिक्स ),डॉ. शुभ्रता गुप्ता(डीन,आर एंड सी) और सभी विभाग के प्रोफेसर्स और स्टाफ  मौजूद  थे |