रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में एक आईएएस अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने अधिकारी की फोटो और प्रोफाइल का दुरुपयोग किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गया है। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मनरेगा आयुक्त IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए लोगों को मैसेज कर मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारी मांगी जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।
- Log in to post comments