मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश खबरगली Fake Facebook ID of IAS officer

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में एक आईएएस अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने अधिकारी की फोटो और प्रोफाइल का दुरुपयोग किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गया है। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।