जे सी आई रायपुर वामा कैपिटल ने इन "नायिकाओं" का किया सम्मान

International Women's Day, JCI Raipur Vama Capital, Manjari Jain, Sheetal Upadhyay, Palak Nacharani, Prem Bai Sahu, Neha Yadav, Neelima Srivastava, Chapter Incharge of Vama, Jessie Rupali Dubey, President Aastha Gupta, Secretary Sadaf Khan, Leena Vadher,  Jaya Arora, Aanchal Panjwani, Madhuri Das, Mala Sachan, Khabargali

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह संपन्न

रायपुर (khabargali) जे सी आई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 मार्च से 8 मार्च तक महिला दिवस सप्ताह के रूप मे मनाया गया। जिसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, महिलाओं का हेल्थ चेकअप, सेल्फ डिफेंस फॉर गर्ल्स, स्कूटी रैली, महिलाओं का स्पोर्ट्स सहित विविध एवम् मनोरंजन प्रोग्राम किए गए। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महिलाओ का सम्मान भी किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र से

श्रीमति मंजरी जैन जी जो कि स्वयं 25 से 30 वर्षो से शिक्षा जगत से जुड़ी है एवम् स्कूल की प्रिंसिपल होते वे गरीब बच्चो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। उनके स्कूल को बेस्ट ऑफ द छत्तीसगढ़ का अवार्ड भी मिल चुका है।

सामाजिक क्षेत्र से

श्रीमति शीतल उपाध्याय जी जो कि स्वयं मिसेज इंडिया होने के बावजूद आध्य प्रशि फाउंडेशन के नाम से एक संस्था का संचालन करती हैं एवम् ग्रुमिंग क्लास भी लेती है जिसमे वे गरीबो को उनकी जरूरत के हिसाब से हर संभव मदद करने की कोशिश करती है।

व्यवसाय के क्षेत्र से

मिस पलक नचरानी जो कि कम उम्र मे ही अपने खुद के मेहनत से ऊना के नाम से एक रेस्त्रां रेंट का संचालन करती है। कृषि के क्षेत्र से श्रीमति प्रेम बाई साहू जो की एक गांव की महिला होते हुए भी एक सफल मशरूम उत्पादक है,और वे गांव के बहुत सी महिलाओ को रोजगार भी देती हैं।

स्पोर्ट्स के क्षेत्र से

नेहा यादव जी को जो कि रस्सा खींची मे नेशनल चैम्पियन शिप मे छत्तीसगढ़ को री प्रेजेंट कर चुकी है। इन्होंने अपने अपने क्षेत्र मे बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं और महिलाओ के सम्मान को बड़ाया है। एवम् सभी महिलाओ के लिए प्रेरणा प्रदान की है कि हैं, हम किसी से कम नहीं है और अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकते है। जे सी आई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवम् टोकन आफ लव द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वामा की पी आर ओ जे सी नीलीमा श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर वामा की चैप्टर इंचार्ज जेसी रूपाली दुबे, अध्यक्षा आस्था गुप्ता, सचिव सदफ खान, लीना वढेर जी, जया अरोरा, आंचल पंजवानी, माधुरी दास, माला सचान, सहित वामा की 40से50 सदस्य उपस्थित रही।