Leena Vadher

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह संपन्न

रायपुर (khabargali) जे सी आई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 मार्च से 8 मार्च तक महिला दिवस सप्ताह के रूप मे मनाया गया। जिसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, महिलाओं का हेल्थ चेकअप, सेल्फ डिफेंस फॉर गर्ल्स, स्कूटी रैली, महिलाओं का स्पोर्ट्स सहित विविध एवम् मनोरंजन प्रोग्राम किए गए। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महिलाओ का सम्मान भी किया गया।