महावीर इन्टरकाण्टीनेंटल सर्विस आर्गेनाईजेशन के आमंत्रण पर रायपुर आए त्रिपुरा युवा विकास केंद्र के 11 युवा

Mahaveer Intercontinental Service Organization, Tripura Youth Development Center, 11 Yuva, Sadbhavana Yatra, Lokesh Kavadia, Dr. Jayesh Kavadia, Governor Ms. Anusuiya Uike, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali, Mattes University, Chancellor Gajraj Pagaria, Debashish Majumdar

त्रिपुरा राज्य के ये युवा पूरे देश की सद्भावना यात्रा 2021 पर निकलें हैं

रायपुर (khabargali) वर्ष 2022 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूूर्ण करने जा रहे त्रिपुरा ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर सद्भावना यात्रा-2021 प्रारंभ की है जो देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय एकता का प्रचार-प्रसार कर रही है। त्रिपुरा युवा केन्द्र के तत्वाधान में त्रिपुरा राज्य के 11 युवा पूरे देश की सद्भावना यात्रा 2021 पर निकलें हैं जिसमें वे लगभग 50 दिन में पूरे भारत का भ्रमण कर वापस अगरतला पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के आंठवे दिन महावीर इन्टरकाण्टीनेंटल सर्विस आर्गेनाईजेशन के आमंत्रण पर रायपुर आए थे। राजधानी रायपुर में इन युवाओं का स्वागत महावीर इन्टरकाण्टीनेंटल सर्विस आर्गेनाईजेशन के अन्तर्राष्टीय महासचिव लोकेश कावडिया ने किया। इन युवाओं ने लोकेश कावडिया के नेतृत्व में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में और मैट्स यूनिवर्सिटी के रायपुर कैम्पस में कुलाधिपति गजराज पगारिया मुलाकात की। उक्त जानकारी महावीर इन्टरकाण्टीनेंटल सर्विस आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष डॉ जयेश कावड़िया ने ख़बरगली को दी।

त्रिपुरा से मिट्टी और पौधा लाकर राजभवन में रोपण किया

Image removed.

प्रतिनिधिमण्डल द्वारा त्रिपुरा से मिट्टी और पौधा लाया गया था, जिसे राज्यपाल ने राजभवन में रोपण किया। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, वह सराहनीय है। रक्तदान आवश्यक है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। युवा विकास केन्द्र त्रिपुरा के अध्यक्ष देबाशीष मजुमदार ने बताया कि संस्था द्वारा सद्भावना यात्रा-2021 निकाला जा रहा है, जिसके माध्यम से आदिवासी महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

त्रिपुरा के गरीब युवाओं को मैट्स यूनिवर्सिटी में निःशुल्क शिक्षा देंगे: पगारिया

Image removed.

समाज सेवी श्री लोकेश कावड़िया के संयोजन में त्रिपुरा सद्भावना यात्रा-2021 की टीम के सदस्य गुरुवार को मैट्स यूनिवर्सिटी के कैम्पस पहुँचे। सदस्यों का यहाँ मैट्स यूनिवर्सिटी के रायपुर कैम्पस में कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने स्वागत किया। कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने यात्रा दल को छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव, राज्य के पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक उपलब्धियों, छत्तीसगढ़ राज्य में रोजगार की संभावनाओं और युवाओं के कौशल विकास से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य के गरीब विद्यार्थियों को मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। सद्भावना यात्रा-2021 के दल के माध्यम से उन्होंने त्रिपुरा के प्रतिभावान गरीब युवाओं को भी मैट्स यूनिवर्सिटी में निःशुल्क शिक्षा के लिए आमंत्रित किया। श्री पगारिया ने त्रिपुरा के दल को मैट्स यूनिवर्सिटी का कैलेंडर, किट उपहारस्वरूप भेंट किया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश की विभिन्न सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया है। मैट्स यूनिवर्सिटी के स्वागत से अभिभूत त्रिपुरा सद्भावना यात्रा के दल ने हर्ष जताकर सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

सद्भावना यात्रा का यह है उद्देश्य

टीम के सदस्यों ने बताया कि राज्य स्थापना की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए युवा विकास केंद्र ने स्वर्ण जयंती समारोह समिति का गठन किया है जिसमें विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन, पत्रकार, बौद्धिक वर्ग, डॉक्टर, इंजीनियर और त्रिपुरा के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं। उक्त समिति के संरक्षण के तहत देश के विभिन्न राज्यों में सद्भावना यात्रा की जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से महात्मा गाँधी के शांति, सद्भाव, भाईचारा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करना और देश की विविधता को एकजुट करना है। यात्रा के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। यात्रा दल प्रत्येक राज्य में स्वैच्छिक रक्त और प्लाज्मा दान, प्रत्येक राज्य की पवित्र मिट्टी और पानी के साथ वृक्षारोपण, राष्ट्रीय एकता के संबंध में युवाओं के साथ कार्यशाला-चर्चा कर जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

Category