मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने किया मुंगेली जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण, कोरोना वारियर्स हुए सम्मानित

Independence Day, Minister of Public Health Engineering and Village Industries, Guru Rudra Kumar, Mungeli, Dr. Shyama Prasad Mukherjee Stadium, Corona Warriors, Shaheed Shri Anand Singh, Shaheed Shri Narendra Singh, Shaheed Shri Santosh Pahare, Shaheed Shri Chhatradhari Jangde, Shaheed Shri Dhanjay Singh Rajput  and martyr Shri Rajkamal Kashyap, Chhattisgarh, Khabargali

मुंगेली (khabargali) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मंत्री ने इस मौके पर जिलेवासियों को स्वाधीनता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री गुरू रूद्रकुमार को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Independence Day, Minister of Public Health Engineering and Village Industries, Guru Rudra Kumar, Mungeli, Dr. Shyama Prasad Mukherjee Stadium, Corona Warriors, Shaheed Shri Anand Singh, Shaheed Shri Narendra Singh, Shaheed Shri Santosh Pahare, Shaheed Shri Chhatradhari Jangde, Shaheed Shri Dhanjay Singh Rajput  and martyr Shri Rajkamal Kashyap, Chhattisgarh, Khabargali

इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने शहीद श्री आनंद सिंह, शहीद श्री नरेंद्र सिंह, शहीद श्री संतोष पहारे, शहीद श्री छत्रधारी जांगडे़, शहीद श्री धनजंय सिंह राजपूत और शहीद श्री राजकमल कश्यप के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने संदेश वाचन के बाद शांति के प्रतीक कपोत और उल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे के गुब्बारे उड़ाए।

Independence Day, Minister of Public Health Engineering and Village Industries, Guru Rudra Kumar, Mungeli, Dr. Shyama Prasad Mukherjee Stadium, Corona Warriors, Shaheed Shri Anand Singh, Shaheed Shri Narendra Singh, Shaheed Shri Santosh Pahare, Shaheed Shri Chhatradhari Jangde, Shaheed Shri Dhanjay Singh Rajput  and martyr Shri Rajkamal Kashyap, Chhattisgarh, Khabargali

समारोह में कोरोना वारियर्स डाक्टर, पुलिस, स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों सहित कुल 54 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्याें के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चन्द्राकर, उपाध्यक्ष सर्जीत बनर्जी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. आंचला, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सदस्यों, शहीदों के परिजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Category