रायपुर (खबरगली) रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लुटेरों का शिकार हो गए है। बाइक से आए दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास की है। बता दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर है, साथ ही दौरे को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है,लेकिन इसके बाद ऐसी बड़ी घटना को अपराधी अंजाम दे रहे है।
बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक अपने आवास से सुबह के वक्त मॉर्निंग वाक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। सबकुछ बहुत तेजी से हुआ है। जिसे धरमलाल कौशिक कुछ समझ नहीं पाए। वह अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ऐसे में उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद जांच शुरू हो गई है। यह इलाका रायपुर का अहम क्षेत्र माना जाता है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
रायपुर पुलिस घटना के बाद मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश तेजी से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने मौके पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है। धरमलाल कौशिक हर दिन की तरह की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ऐसे में पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
- Log in to post comments