रायपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई: 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 मामलों का निराकरण

Chhattisgarh State Women's Commission, Dr. Mamta Sahu, Raipur Women's Commission, Women's Public Hearing, Domestic Violence Complaint, Dowry Harassment, Raipur, Khabargali

डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के दिए निर्देश, नाबालिग बच्ची की सुरक्षा और दिव्यांग महिला के मामले में भी हुई सुनवाई

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में गुरुवार को रायपुर जिले के प्रकरणों की जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी की उपस्थिति में कुल 47 प्रकरणों में से 30 मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें से 10 प्रकरणों का निराकरण कर उन्हें नस्तीबद्ध किया गया। जनसुनवाई में बैंक संबंधी शिकायत, संपत्ति विवाद, दिव्यांग महिला से जुड़ा मामला, नाबालिग बच्ची की सुरक्षा, घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना जैसे संवेदनशील विषयों पर सुनवाई की गई। महिला आयोग की जनसुनवाई में संवेदनशील मामलों पर हुई सुनवाई* जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संबंधित विभागों को मामलों की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई प्रकरणों में संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए गए, जबकि कुछ मामलों में दस्तावेज प्रस्तुत करने और अगली सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

Chhattisgarh State Women's Commission, Dr. Mamta Sahu, Raipur Women's Commission, Women's Public Hearing, Domestic Violence Complaint, Dowry Harassment, Raipur, Khabargali

बैंक संबंधी शिकायत में 15 दिन में जवाब देने के निर्देश

बैंक से संबंधित एक प्रकरण में आवेदिका के पक्ष के समर्थन में बैंक की महिला अधिकारी ने अपना बयान दर्ज कराया। आयोग ने अनावेदक पक्ष को शिकायत का जवाब देने और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया। इसके साथ ही आगामी सुनवाई में बैंक की आंतरिक शिकायत समिति से संबंधित अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश भी दिए गए।

Chhattisgarh State Women's Commission, Dr. Mamta Sahu, Raipur Women's Commission, Women's Public Hearing, Domestic Violence Complaint, Dowry Harassment, Raipur, Khabargali

संपत्ति विवाद और होटल व्यवसाय में हिस्सेदारी का मामला

संपत्ति के बंटवारे और स्वर्गीय पति के होटल व्यवसाय में हिस्सेदारी से संबंधित प्रकरण में आयोग ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उनके कथन दर्ज किए। मामले में आगे की सुनवाई की जाएगी।

दिव्यांग आवेदिका के मामले में काम और वेतन को लेकर निर्देश

दिव्यांग आवेदिका से जुड़े प्रकरण में आयोग ने उन्हें काम पर रखने और वेतन भुगतान के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मामले में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र भेजने के लिए भी कहा गया।

Chhattisgarh State Women's Commission, Dr. Mamta Sahu, Raipur Women's Commission, Women's Public Hearing, Domestic Violence Complaint, Dowry Harassment, Raipur, Khabargali

नाबालिग बच्ची की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के मामलों में कार्रवाई के निर्देश

 नाबालिग बच्ची की सुरक्षा से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने बाल संरक्षण आयोग को पत्र भेजने का निर्णय लिया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध उचित कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित करने का भी निर्णय लिया गया। घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना की शिकायत* घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक अन्य प्रकरण में आयोग ने संबंधित थाने को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग ने इन मामलों में संबंधित विभागों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

जनसुनवाई में ये अधिकारी रहे उपस्थित

रायपुर में आयोजित महिला आयोग की जनसुनवाई में रायपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मंजू थदानी, महिला थाना प्रभारी श्री मौर्य, डीएसपी श्रीमती स्नेहा आकाश राव, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर श्रीमती नीति सिंह, प्रोटेक्शन ऑफिसर श्रीमती प्रीति पाण्डेय तथा आयोग कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं से जुड़े विभिन्न विवादों और शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों एवं विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Category