रायपुर (खबरगली) रायपुर में नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। ओडिशा की एक गर्भवती महिला को निःशुल्क प्रसव और इलाज कराने का झांसा देकर रायपुर बुलाने और उसके नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि प्रसव के बाद महिला को उसके नवजात शिशु के साथ एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि प्रसव में हुए खर्च की भरपाई उसके बच्चे को बेचकर की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।
Category
- Log in to post comments
